पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:22

पाचन को बेहतर बनाने के लिए 5 फूड्स -

1. दही खाएं

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही यह हमारी आंतों में रहने वाले गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जो भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन बी 12 और लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आंत बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। कब्ज, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए दही बहुत फायदेमंद है।

2. सेब खाएं

सेब एक अद्भुत प्रीबायोटिक जो मल त्याग को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब खाने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल रहता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होता है। दस्त और डायरिया के लक्षणों को भी कम करने के लिए सेब काफी फायदेमंद होता है।

3. नट और बीज खाएं

नट्स और बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें फाइबर और ओमेगा 3 जैसे पेट के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आंत के रोगाणुओं को लिए अच्छा है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है, इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है और अस्वस्थ फूड्स की क्रेविंग को भी कंट्रोल करता है।

4. अदरक का सेवन करें

अदरक के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाचन को आसान बनाने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह अपच की समस्या से छुटकारा दिलाने और पाचन में सुधार करने में बेहद मददगार है। अदरक को अजवाइन, सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इससे पेट में गैस नहीं बनती, खट्टी-मीठी डकार आना बंद हो जाती है। साथ ही कब्ज से भी छुटकारा मिलता है।

5. केला खाएं

केला एक अच्छा प्रीबायोटिक, घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत जो पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो आंत को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। केला फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज का पावर हाउस है, जो हृदय स्वास्थ्य, पाचन क्रिया और वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

6. पपीता

पेट की बीमारियों को दूर करने में पपीता रामबाण का काम करता है. कहते हैं कि इसमें मौजूद डाइजेस्टिव एंजाइम पेट के लिए अच्छे होते हैं. पपीते में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, ई, ए और कई अन्य मिनिरल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं. हेवी डाइट को आसानी से पचाने की क्षमता पपीते की खासियत है जो इसे अन्य फलों से अलग दर्जा प्रदान करती है. नाश्ते में पपीते का सेवन करना अच्छा माना जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info